Header Ads

maiya samman yojana 9th kist kab milega : अब नहीं करना होगा इंतजार!



 बड़ी खुशखबरी यह है कि झारखंड सरकार द्वारा दी जा रही मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना की 9वीं और 10वीं किस्त का इंतजार कर रही लाभार्थियों के लिए… राज्य सरकार ने घोषणा कर दी है कि सभी योग्य लाभार्थियों के बैंक खाते में अप्रैल और मई का राशि मई के 10 से 15 तारीख के बीच DBT के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा।

झारखंड की मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना इन दिनों न केवल राज्य में बल्कि अन्य कई राज्यों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसका कारण है झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली सबसे अधिक सम्मान विर्रातीय राशि। शुरुआत में इस योजना के तहत ₹1000 प्रति माह की सहायता राशि दी जाती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर ₹2500 कर दिया गया है। जबकि भारत के अन्य राज्यों में महिलाओं को आमतौर पर ₹2000 या उससे कम की राशि मिलती है, झारखंड इकलौता ऐसा राज्य है जहां पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सके। 

आधार सीडिंग और सत्यापन पर ज़ोर 

करीब 50 लाख लाभाथियो ने इस योजना के तहत अपना आधार कार्ड अपने बैंक खाता से जोड़ लिया है जिनका जिला जिला में वेरिफिकेशन तेजी से चल रही है। जिस लाभार्थियों का सत्यापन पूर्ण हो जाएगा, उन्हें नौवीं और दसवीं दोनों किस्तों की राशि ₹2500 प्रति माह के हिसाब से एक साथ दी जाएगी।

अप्रैल की किस्त क्यों नहीं आई थी?

सरकार के मुताबिक, अप्रैल में भुगतान रोकने का मुख्य कारण यह था कि लगभग 20 लाख महिलाओं का आधार कार्ड उनके बैंक खाते से जुड़ा नहीं था। इसी कारण सरकार ने आधार सीडिंग और वेरिफिकेशन के लिए अतिरिक्त समय दिया था, ताकि हर पात्र महिला को योजना का लाभ मिल सके।

कब आएगा अप्रैल और मई का पैसा?

जिन महिलाओं ने अपना आधार बैंक खाते से जोड़ लिया है और सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर ली है, उनके लिए सरकार 8 मई से वृत्तीय राशी  का आवंटन जिला अधिकारियों को भेज रही है। इसके बाद 10 से 15 मई के बीच 9वीं और 10वीं किस्त की रकम लाभार्थियों के खातों में भेज दी जाएगी। 

राशन कार्ड में नाम अनिवार्य क्यों है?

इस योजना का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड होना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि आपके नाम से राशन कार्ड में ऐड  नहीं है, तो इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। राशन कार्ड के जरिए लाभार्थियों की पात्रता की पुष्टि की जाती है। 

क्या अभी ऑनलाइन आवेदन हो रहा है?

झारखण्ड के , जो महिलाएं पहले आवेदन नहीं कर पाई थीं, तों में आपको बता रहा हूँ  इस योजना में  उनके लिए यह अच्छा मौका है। मैया सम्मान योजना का नया ऑनलाइन आवेदन फिलहाल चालू है।  जो   इच्छुक महिलाएं अधिकारिक वेबसाइट में जा कर कर सकते है या नजदीकी प्रखंड कार्यालय में जा कर इस योजना में आवेदन कर सकती हैं। 

मैया सम्मान योजना की पात्रता : 

  1. महिला झारखंड राज्य की निवासी होनी चाहिए
  2. उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  3. महिला सरकारी नौकरी में न हो और किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ न ले रही हो।
  4. घर में तीन या चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  5. बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए।

निष्कर्ष : 

maiya samman yojana 9th kist kab milega इस का जवाब है 10 से 15 मई 2025 के बीच। जिन लाभार्थियों का आधार कार्ड बैंक खता से  लिंक हो चुका है और सत्यापन पूरा हो चुका है, उन्हें एक साथ अप्रैल और मई दोनों महीने की राशि जल्द ही मिल जाएगी।

ऐसे ही सरकारी योजनाओं से जुड़ी अपडेट पाने के लिए जुड़े रहें!


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.